महाकाल से कूनो तक का रेल सफर होगा आसान

ग्वालियर: प्रदेश के पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने जा रही है. नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.

सीएम मोहन ने कहा- इस अहम परियोजना से उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर, कूनो राष्ट्रीय उद्यान सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क और सशक्त होगा. इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि लॉजिस्टिक्स और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने ‘पीएम गति शक्ति’ कार्यक्रम के तहत नागदा–मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है. यह निर्णय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Next Post

यूपी के डिप्टी सीएम पाठक ने की मां पीतांबरा की पूजा, ममता के इस्तीफा नहीं देने को लेकर कहा- संवैधानिक प्रक्रिया पर इससे कोई प्रभाव नहीं

Thu May 7 , 2026
ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पश्चिम बंगाल की राजनीति और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा न देने के रुख पर […]

You May Like

मनोरंजन