पकड़े गए 6.62 लाख से अधिक अनियमित रेल यात्री

जबलपुर। रेल मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के 09 महीनों (1 अप्रैल से 31 दिसंबर) के दौरान वाणिज्य विभाग की टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए कुल 6 लाख 62 हजार से अधिक अनियमित बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे कुल 48.93 करोड़ रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में निरंतर और लक्षित जाँच अभियान चलाए गए। इन अभियानों में यात्री सुरक्षा, राजस्व संरक्षण तथा अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी इसमें बिना टिकट यात्रा पकड़े गए मामले में तीन लाख 8 हजार से अधिक का राजस्व 27 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुआ।

Next Post

एनएनएस भदोही 3 विकेट से जीती, रांची टूर्नामेंट से बाहर

Thu Jan 8 , 2026
सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची के मध्य हुए पांचवे दिन के मैच मे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और एनएनएस […]

You May Like