आय से अधिक संपत्ति के मामले में एडीएम राजेश्वरी पांडेय के ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी

गोपालगंज, 09 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के गोपालगंज में पदस्थापित अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) राजेश्वरी पांडेय के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की।

एडीएम पर आय से 100 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसवीयू ने तलाशी अभियान शुरू किया है। छापेमारी के दौरान बरामद संपत्ति और दस्तावेजों के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीमती पांडेय के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने आरोपों का सत्यापन किया और उनके विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

इस छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की संभावना है।

राजेश्वरी पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं गोपालगंज में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनाती से पहले वह विभिन्न जिलों और विभागों में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। उनके पूर्व पदस्थापनों में पूर्णिया में वरीय उपसमाहर्ता, योजना एवं विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी), धमदाहा में अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई में अपर जिला दंडाधिकारी तथा मोतिहारी में आपदा प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी शामिल है।

एसवीयू की टीम आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की स्थिति जांच के निष्कर्षों और आधिकारिक जानकारी के सामने आने के बाद स्पष्ट होगी।

Next Post

लोकतंत्र ने भीड़तंत्र और छलतंत्र को करारा जवाब दिया: भाजपा

Fri Oct 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा और विधानसभा तथा लोकसभा के उपचुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए परिणामों को लोकतंत्र की ओर से भीड़तंंत्र तथा छलतंत्र को करारा जवाब बताया है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने चुनाव नतीजों […]

You May Like