
दमोह।पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में नवीन आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रक्रियाओं की गहन समझ के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स का विधिवत समापन हुआ। इस कार्यशाला का समापन पुलिस अधीक्षक दमोह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।प्रशिक्षुओं की सहभागिता: जिले के विभिन्न थानों व चौकियों से आए लगभग 40 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य- नए आपराधिक कानूनों के तहत विवेचना (Investigation), डिजिटल साक्ष्य संकलन, ई-साक्ष्य की प्रक्रिया, जब्ती, गिरफ्तारी व न्यायालयीन प्रक्रियाओं से संबंधित व्यावहारिक बारीकियों को स्पष्ट करना।मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यशाला के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को नए कानूनों की मूल भावना, पारदर्शिता और समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सराहना श प्रमाणपत्र- प्रशिक्षण सत्र के सफल समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
