जेमिमा रोड्रिग्स पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रूपये का जुर्माना

वडोदरा, 28 जनवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गये इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम को जीजी के खिलाफ तीन रन से हार मिली थी। इसी लिये रॉड्रिग्स पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह जेमिमा का पहला धीमा ओवर गति उल्लंघन था, जिसके लिए उन पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।

पिछले हफ्ते लगातार दो जीत के बाद, रोड्रिग्स की टीम प्लेऑफ की रेस में थोड़ी पिछड़ गई क्योंकि उन्हें जायंट्स से तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।
यह तब हुआ जब उन्होंने 174/9 रन दिए, जिसमें से 20वें ओवर में 15 रन आए। लक्ष्य का पीछा करने की उनकी शुरुआत खराब रही, फिर सातवें विकेट की साझेदारी ने उम्मीद जगाई और मैच को आखिर तक खींच लिया। सोफी डिवाइन ने 17वें ओवर में 23 रन लुटाये लेकिन फिर 20वें ओवर में वापसी करते हुए खुद को संभाला और अपनी टीम के लिए आखिरी ओवर में नौ रन का बचाव किया।

Next Post

अल-मलिकी बने प्रधानमंत्री तो इराक की मदद नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

Wed Jan 28 , 2026
वॉशिंगटन, 28 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर इराक के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी कमाल अल-मलिकी सत्ता में वापस आते हैं, तो अमेरिका अब इराक की मदद नहीं करेगा। श्री ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ […]

You May Like