मुख्यमंत्री ग्वालियर आए, विमानतल पर हुआ स्वागत

ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर आए। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजकीय विमान से भोपाल से ग्वालियर विमानतल आए। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, जवाहर प्रजापति, विनय जैन ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से दतिया के लिये रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर आगमन के समय संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव भी उपस्थित थे।

Next Post

कांग्रेस में बगावत के स्वर, स्नेह मिलन में एकत्र हुए नाराज चल रहे कांग्रेसी

Sat Jul 25 , 2026
रीवा, शहर के अंदर कांग्रेस दो फाड़ में बटती नजर आ रही है. कई कांग्रेस नेता नाराज चल रहे थे जिनके द्वारा अपनी एकता का परिचय के साथ जिला संगठन को स्नेह मिलन एवं जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बगावत का संदेश दिया है. कार्यक्रम में संगठन से नाराज […]

You May Like