तीन अधिकारियों को नोटिस, एक निलंबित

सीहोर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के उप महाप्रबंधक कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार उप महाप्रबंधक द्वारा भैरुंदा राजेश अग्रवाल, ललरिया वितरण केंद्र के मैनेजर सुशील वर्मा और लाड़कुई वितरण केन्द्र के जूनियर इंजीनियर पंकज कटियार को लापरवाही और कार्य के प्रति सजग नहीं रहने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसी तरह गुनगा के जूनियर इंजीनियर नितेश पलारिया को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने की. प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने कहा कि बिलिंग एफिशिएंसी तथा कलेक्शन एफिशिएंसी में कमी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगाउन्होंने किसानों को 5 रुपए में दिए जा रहे स्थाई पंप कनेक्शन के बारे में कहा कि इसके अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को कनेक्शन प्रदान करें और जहां कनेक्शन देने में अड़चन आ रही है, वहां अस्थायी कनेक्शन अवश्य प्रदान करें.

Next Post

शराब सहित पकड़ाए आरोपी को भेजा जेल

Thu Mar 6 , 2025
गोपालपुर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा था वाहन नवभारत न्यूज भैरुंदा. न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले अभियुक्त की जमानत निरस्त करने के आदेश दिए गए. घटना के संबंध में विशेष लोक अभियोजक शिरीष उपासनी ने बताया कि गत दिवस गोपालपुर थाना सहायक उप […]

You May Like