चिनगो में चलती कार में लगी आग

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगो गांव में आज बुधवार को एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से वाहन में मौजूद तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ि़यों को भी मौके के लिए रवाना किया गया था। क्षेत्र ग्रामीण अंचल में होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में कुछ समय लगा। बरगवां पुलिस के अनुसार सबसे राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।

Next Post

जिला चिकित्सालय में ई-पार्किंग व्यवस्था बदहाल

Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली । जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर परिसर में पार्किंग व्यवस्था बदहाल होने से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही कई बार जाम जैसी स्थिति […]

You May Like