गर्जन के साथ झमाझम बारिश, तरबतर हुआ शहर

जबलपुर: मानसून की दस्तक के बाद से रूक-रूककर बारिश का दौर जारी हैं। शुक्रवार को सुबह से सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। देर रात मौसम ने करवट बदली और गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर की सडक़े पानी से तरबतर हो गई। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। कई घरों में पानी भी भर गया। राहगीरों से लेकर रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दक्षिण हवाएं छह किमी की रफ्तार से चली। मानूसन सीजन में अब तक 141.1 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।

एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। 29 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और संलग्न तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक नया ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Next Post

पंजाब में 'ऑपरेशन क्लीन' तेज: मान सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, 25 जेल अधिकारियों पर गिरी गाज - जेलों में बढ़ती अव्यवस्था पर बड़ा एक्शन

Sat Jun 28 , 2025
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर लिया गया सख्त फैसला, जेलों के भीतर मोबाइल और नशीले पदार्थों की बढ़ती घटनाओं के बाद हुआ निलंबन; पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने का लक्ष्य। चंडीगढ़, 28 जून (नवभारत): पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को और […]

You May Like