रीवा:नगर निगम वार्ड क्रमांक 15 में राजबहोर यादव के घर से रजनीश शुक्ला के घर होते हुए इन्र्फोमेटिव स्कूल तक आर. सी. सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौरअजय मिश्रा बाबा की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक पन्नालाल मिश्रा द्वारा नारियल तोडक़र संपन्न किया गया.
उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत रूपये 33.30 लाख है, इस निर्माण कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर सुविधा उपलब्ध मिल सकेगी. वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू अशोक पटेल झब्बू, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, सहायक यंत्री शुभम तिवारी, समयपाल केशव पटेल, रामनरेश पटेल, मधु पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, अरुण पटेल, रोहणी पटेल, छोटेलाल मौजूद रहे
