पीकेएल 12 प्लेयर ऑक्शन में दो करोड़ से ज्यादा कीमत में बिके शादलू

मुंबई, (वार्ता) मोहम्मदरेज़ा शादलू चियानेह ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में एक और कीर्तिमान रच दिया है। वह लगातार तीसरे सीज़न में दो करोड़ रुपये से अधिक की बोली पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

सीज़न 11 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को पीकेएल 12 प्लेयर ऑक्शन की पहली ही बोली में गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदकर सबको चौंका दिया। यह प्रो कबड्डी इतिहास की चौथी सबसे बड़ी बोली है।

शादलू के साथ-साथ, सीज़न 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी दो करोड़ रुपए की सीमा पार की। पटना पाइरेट्स को पिछले सीज़न फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले देवांक को बंगाल वॉरियर्ज़ ने 2.205 करोड़ में खरीदा, जिससे वह पीकेएल इतिहास के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

पीकेएल 12 के इस ऑक्शन में कैटेगरी ए के तहत नए ‘फाइनल बिड मैच’ नियम को पहली बार लागू किया गया, जो टीमों को अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को अंतिम बोली की राशि चुकाकर दोबारा साइन करने की अनुमति देता है। इस नियम का उपयोग करते हुए, दबंग दिल्ली केसी ने अपने स्टार रेडर आशु मलिक को 1.90 करोड़ रुपये में दो सीज़न के लिए फिर से टीम में शामिल किया। वहीं पटना पाइरेट्स ने दीपक राजेंद्र सिंह को 86 लाख रुपये में दो सीज़न के एफबीएम के तहत रिटेन किया।

कैटेगरी ए में कुल पांच खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली हासिल की।

Next Post

सिनर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

Sun Jun 1 , 2025
पेरिस, (वार्ता) विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को मात्र 94 मिनट में 6-0, 6-1, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। इतालवी शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 2024 यूएस ओपन और […]

You May Like