शिवपुरी: शहर में आज रविवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते सुबह से ही बिजली बंद कर दी गई। शाम तक शटडाउन घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार, 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी मेन बस से जंपर जोड़ने सहित अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य से 33 केवी फीडर बाणगंगा, बालाजीधाम और डांक बंगला से जुड़ी 33 केवी और 11 केवी बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। शटडाउन के कारण पूरे शिवपुरी शहर में इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है।
अंचल के कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की गई है। विभिन्न फीडरों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले 33 केवी फीडरों में कोलारस, लुकवासा, चंदौरिया, बदरवास, राई, मढ़ीखेड़ा, माढ़ा, रन्नौद, इन्दार, खरैह, पचावली और खतौरा शामिल हैं। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र कोलारस शहर, देहरदा सड़क, लुकवासा, केलधार, चंदौरिया, रमतला, बदरवास, श्रीपुर, राई, किलावनी, मढ़ीखेड़ा, पड़ोरा, माढ़ा, अकाझिरी, रन्नौद, इन्दार, रागगढ़, मढ़वासा, खरैह, देहरदा गणेश, पचावली, ऐजवारा, खतौरा और बिजरौनी से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप है।
