इंदौर:तेजाजीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 6 किलो 653 ग्राम गांजा, स्कूटर सहित कुल 1.85 लाख रुपए का माल जब्त किया है.अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ते नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के निर्देश पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह ने दिए थे. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई. तेजाजीनगर पुलिस की टीम तिल्लोर रोड रालामंडल इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक स्कूटर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके झोले से 2.48 किलो गांजा बरामद हुआ. विपिन पलिया (23), निवासी ग्राम मिर्जापुर, गोपाल सिंह रावत (35), निवासी पहाड़घाटी, थाना खुड़ैल, पूछताछ में मिले और दो बड़े नाम
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गांजा खरीदने के लिए रेवसिंह भिलाला और सुनील सोलंकी के नाम बताए, रेवसिंह भिलाला, निवासी ग्राम गाराघाटी, थाना उदय नगर, देवास, सुनील सोलंकी, निवासी ग्राम सुतारीपुरा, थाना उदय नगर, देवास. पूछताछ में पता चला कि रेवसिंह और सुनील अपनी ही जमीन पर गांजा उगाकर विपिन और गोपाल को सप्लाई करते थे. पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर एक लाख 85 हजार रुपए कीमत का 6.65 किलो गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गांजा के नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों की जानकारी जुटा रही है.
