यूक्रेन के लिए जासूसी करने के आरोप में रूसी महिला को लिया हिरासत में

मास्को, 29 सितंबर (वार्ता) रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने सोमवार को कहा कि उसने रूसी महिला सेवस्तोपोल को यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग के लिए जासूसी करने और काला सागर बेड़े के जहाजों की तैनाती स्थानों की तस्वीरें प्रदान करने पर हिरासत में लिया है। जिनका इस्तेमाल यूक्रेन ने मिसाइल हमलों की योजना बनाने के लिए किया था।

एफएसबी ने एक बयान में कहा, “रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने 1980 में जन्मी एक रूसी नागरिक को सेवस्तोपोल में हिरासत में लिया है, जो यूक्रेनी विशेष सेवाओं की ओर से खुफिया गतिविधियां चला रही थी। उसने सेवस्तोपोल क्षेत्र में रूसी सशस्त्र बलों एवं सैन्य उपकरणों की आवाजाही के स्थानों एवं मार्गों का खुफिया डेटा एकत्रित कर यूक्रेन को प्रदान की थी।”

रूसी महिला ने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय के प्रतिनिधियों को सेवस्तोपोल खाड़ी में काला सागर बेड़े के जहाज तैनाती स्थलों की तस्वीरें भेजीं, जिनका बाद में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा मिसाइल हमलों की योजना बनाने के लिए उपयोग किया था।

इसके अलावा सेवस्तोपोल में शेफ के रूप में काम करते हुए इस महिला ने काला सागर बेड़े के सैनिकों को जहर देने की योजना बनायी थी।

Next Post

वियतनाम में तूफान बुआलोई ने दी दस्तक, कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश

Mon Sep 29 , 2025
हनोई, 29 सितंबर (वार्ता) तूफान बुआलोई ने साेमवार सुबह मध्य वियतनाम में दस्तक दे दी, जिससे अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएँ और मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी है। वियतनाम के राष्ट्रीय जल-मौसम विज्ञान पूर्वानुमान केंद्र के उप निदेशक डॉ. होआंग फुक लाम ने तूफान बुआलोई के मद्देनजर आज दोपहर से […]

You May Like