दतिया में वैक्सीन से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

दतिया: दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरऊआ में टीकाकरण के दौरान वैक्सीन लगाए जाने के बाद डेढ़ माह के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप और आक्रोश का माहौल है।

गांव में आशा कार्यकर्ता द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी। टीकाकरण के कुछ समय बाद एक डेढ़ माह के बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चों में भी अस्वस्थता के लक्षण सामने आए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में शिकायत लेकर दतिया कलेक्टर के बंगले पहुंचे। ग्रामीणों ने टीकाकरण में लापरवाही और स्वास्थ्य अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

ग्वालियर में घना कोहरा, दोपहर तक नहीं निकली धूप, शीतलहर से छूटी कंपकपी

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा कहर बरपा रहा है। आसमान में बादलों के छाए रहने और धुंध की वजह से आज रविवार दोपहर तक धूप भी नहीं निकली। मौसम विभाग की मानें तो ऐसी स्थितियां कल 22 दिसंबर को भी रह सकती हैं। इसके बाद मौसम […]

You May Like