एम्बुलेंस ने रौंदा, श्रमिक नेता की मौत

जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाई फेडरेशन नेता और व्हीकल फैक्ट्री कार्य समिति के सचिव असीम दुबे की मौत गई।जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी असीम दुबे (49) रांझी इलाके में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। खमरिया अस्पताल तिराहे के पास शहडोल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि असीम दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर पेड़ से टकरा गई, एंबुलेंस चालक रहबर खान को भी चोट आई है। असीम दुबे की मौत की खबर फैलते ही डिफेंस संस्थानों और कर्मचारी यूनियनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Post

बीईओ 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर:लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी वेतन अनुमोदन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था.लोकायुक्त पुलिस की अधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदक सुभाष बर्डे निवासी अनकवाड़ी, […]

You May Like