सिंगरौली :चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकहर मौहरिया टोला निवासी एक कक्षा 12वीं की छात्रा सुने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकहर मौहरिया टोला निवासी अर्चना यादव उम्र 17 वर्ष पिता बब्बू प्रसाद यादव उस वक्त फांसी लगाई जब घर के परिजन कृषि कार्य करने मकाई की गुड़ाई करने गये थे। यह घटना सुबह 8 बजे की है। छात्रा शाउमा विद्यालय धरौली में अध्ययनरत थी। कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Next Post
बैढ़न बस स्टैंड के बाहर गेट पर ऑटों वाहनों का दबदबा
Sun Jul 12 , 2026
सिंगरौली : ननि क्षेत्र स्थित अंतर्राज्यीय बैढ़न बस स्टैंड के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर इन दिनों लगातार यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह से शाम तक बसों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की भीड़ के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो […]

You May Like
-
7 months ago
चरित्र शंका में पत्नी की मोंगरी मारकर हत्या
-
8 months ago
मंडला और जबलपुर के बीच फाइनल कल