सिंगरौली:दो दिन पूर्व ही पुलिस मुख्यालय भोपाल से मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा देर रात जियावान थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह को मोरवा थाना का प्रभार सौंपा गया था। वहीं शनिवार रात फिर पुलिस अधीक्षक ने एक और प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया। उन्होंने प्रशासनिक दृष्टिकोण से नया आदेश जारी करते हुए जयंत चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार को स्थानांतरित कर थाना बरगवां भेजा है। वहीं, उपनिरीक्षक अरुण सिंह को जिला विशेष शाखा से हटाकर चौकी प्रभारी जयंत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लगातार हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों से पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी इन फेरबदल को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वही इस बात की चर्चा है कि पिछले सप्ताह जिले के प्रभारी के दो दिनों से आगमन हुआ था जहां उन्होंने जयंत चौकी प्रभारी को बदलने के लिए दबाव बनाया था हालांकि चौकी प्रभारी को हटाने एवं अरुण सिंह को प्रभार देने के लिए पिछले 4 महीने से कवायद जारी था चर्चा यहां तक की जा रहे हैं कि प्रभारी मंत्री अपने पुत्र के दबाव में आकर फेर बदल कर आया है यहां बताते हैं कि प्रभारी मंत्री संपत्तिईया उईके को जब से जिले का प्रभार मिला है। उनके कार्यकाल में पुलिस अधिकारियों के तबादले सबसे ज्यादा हुए हैं और वह इन्हीं बातों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जिससे प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के सरकार की भी किरकिरी हो रही है प्रमुख विपक्षी दल पुलिस ट्रांसफर को उद्योग कारोबार बता रहे हैं। विपक्षी दलों की आरोप में कितनी सच्चाई है इसे तो प्रभारी मंत्री ही बता पाएंगी।
