सिवनी। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। रक्षाबंधन से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए तत्काल बकाया वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सीएमओ पद को लेकर चल रहे विवाद के चलते बैंक खातों पर होल्ड होने से वेतन भुगतान अटका हुआ है। हड़ताल के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने कर्मचारियों से चर्चा कर दो दिन के भीतर वेतन दिलाने का भरोसा दिया। हालांकि, कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि खातों में वेतन आने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। मामले को लेकर कांग्रेस ने भी नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
Next Post
MP में फिर आफत बनी बारिश! कहीं रास्ते डूबे, तो कहीं गांवों से टूटा संपर्क... 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी
Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते रीवा, सीधी, सतना और डिंडौरी में प्रशासन ने आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। डिंडौरी के समनापुर जनपद मुख्यालय का […]

You May Like
-
11 months ago
सिरसौद में बाइक और पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत