अश्लील वीडियो बनाने वाला ब्लैकमेलर युवक गिरफ्तार

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के एक युवक पड़ोस की रहने वाली एक महिला व्हाट्सएप से अश्लील वीडियों बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध करते हुये न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नवानगर थाना प्रभारी डॉ. अनिल पटेल के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला गुड़िया देवी (परिवर्तित नाम) अपने परिजनो के साथ थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जहां उसने बताया कि पड़ोसी दिवेन्द शाह करीबन एक वर्ष पूर्व से मुझे बहला फुसला कर मोबाईल में व्हाट्सएप से मेरी अश्लील वीडियो बना लिया, कुछ दिन बाद मुझे वही वीडियो दिखाकर परेशान करने लगा तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खेत में बुलाकर फरियादिया के साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाया तथा कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरियादिया के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फरियादिया के द्वारा गलत काम करने से मना करने पर आरोपी दिवेन्द्र शाह ने अश्लील वीडियो अपने वाट्सएप एप्प से वायरल कर फरियादिया के परिचित लोगो के वाट्सएप एप्प पर भेज दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिवेन्द्र कुमार शाह उर्फ देवेन्द्र पिता बिन्दु प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष निवासी घोरौली कला के विरुद्ध धारा 64(1),64(2)(उ)308(2) बीएनएस एवं 66(ई),67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में उनि चांदनी सिंह सउनि अजीत, प्रआर बृजेन्द्र यादव, आर विकास मौर्य, विकास तोमर एवं आर अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

बीच सड़क पर बर्थडे मनाना और रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने हुड़दंगियों को सिखाया सबक

Mon May 18 , 2026
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा अंडरब्रिज के नीचे रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना और रील बनाना कुछ युवाओं को भारी पड़ गया। सूचना मिलते पुलिस ने सड़क पर स्कार्पियो खड़ी कर हुड़दंग कर रहे युवक-युवतियों पर कार्रवाई की। पुलिस सभी युवकों को उनके वाहनों सहित […]

You May Like