भाजपा विधायक संजय पाठक की जांच शुरू, ई ओ डब्लूओ ने दर्ज किया प्रकरण

कटनी: विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक की कंपनियों से जुड़ी जमीनों के सौदे जांच के घेरे में हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने इन कंपनियों द्वारा सहारा ग्रुप की जमीन खरीदने की पड़ताल शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने 15 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पाठक पर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे।
यादव ने भोपाल, जबलपुर और कटनी में सहारा की 310 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव में खरीदने की बात कही थी। उन्होंने कहा, ‘जिन जमीनों का तत्कालीन बाजार मूल्य करीब 1000 करोड़ रुपए था, उनका सौदा संजय पाठक ने सिर्फ करीब 90 करोड़ में कैसे कर लिया..?

सेबी-सहारा रिफंड खाते में जमा की जानी थी रकम
यादव ने बताया कि सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग कॉर्पोरेशन इन्वेस्टमेंट ग्रुप द्वारा कई शहरों में निवेशकों से धन जुटाकर सहारा सिटी बनाने के उद्देश्य से जमीनें खरीदी गई थीं। साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट और (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) सेबी द्वारा सहारा समूह को निवेशकों की राशि लौटाने के लिए कम्पनी की प्रॉपर्टी बेचने की अनुमति दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जमीन सौदे की सीमा अधिकतम 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा तक तय की गई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रॉपर्टी बेचने की अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि जमीनें बेचने के बाद मिलने वाले पैसे खरीदार द्वारा सीधे मुंबई में बैंक ऑफ इंडिया के सेबी-सहारा रिफंड खाता नंबर 012210110003740 में जमा किए जाएंगे।

Next Post

नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

Thu Jan 23 , 2025
खड़े वाहनों को टक्कर मारकर एटीएम बूथ और दुकान में घुसी कार इंदौर. सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नशे में धुत युवकों ने भारी उत्पात मचाया. उन्होंने तेज रफ्तार कार से पहले तीन एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कार को एटीएम बूथ और एक […]

You May Like