नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

खड़े वाहनों को टक्कर मारकर एटीएम बूथ और दुकान में घुसी कार

इंदौर. सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नशे में धुत युवकों ने भारी उत्पात मचाया. उन्होंने तेज रफ्तार कार से पहले तीन एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कार को एटीएम बूथ और एक कॉस्मेटिक की दुकान में घुसा दिया.

सदरबाजार पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है. थाना क्षेत्र की ब्रह्मबाग कॉलोनी में नशे में धुत युवकों ने उत्पाद मचाते हुए कई कारों को नुकसान पहुंचाया. गनीमत रही कि कार में लगे एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई. कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. बाकी तीन युवकों को स्थानीय रहवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी किरण दासी ने बताया नव भारत को बताया कि रात के सन्नाटे को चीरती हुई जोरदार आवाज सुनकर हम सब बाहर आए. देखा कि कार ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर एटीएम बूथ व दुकान में जा घुसी. कार सवार सभी युवक नशे में धुत थे. स्थानीय लोगों ने न केवल घायलों को कार से बाहर निकाला, बल्कि भाग रहे दो आरोपियों को भी रोकने की कोशिश की. हालांकि, वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए. मामले में सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर फरार युवकों की तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया. रहवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

पार्षद के घर पर हमले का मामला

Thu Jan 23 , 2025
जीतू यादव के दो और साथी गिरफ्तार इंदौर. पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह जीतू यादव के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है. पार्षद कमलेश कालरा के घर पर कुछ दिनों पहले जीतू यादव और उसके साथियों ने घुसकर हमला […]

You May Like

मनोरंजन