दिन दहाड़े जेवरात व नगदी ले गए चोर

सीहोर. जिले के इछावर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिराड़ी के दो घरों से चोर दिन- दहाड़े लाखों रुपए का सोना व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है. जिले में एक बार फिर चोरों ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. हाल ही में शहर की पॉश कालोनी क्रिसेंट रेसीडेंसी में चोरों ने एक बैंक प्रबंधक के सूने आवास पर धावा बोलकर 10 लाख रुपए नगद एवं 20 लाख रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था. सोमवार को इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तो अगले दिन मंगलवार को इछावर तहसील के सिराड़ी गांव में चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान के ताले चटकाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया. पीडि़त राजेश नागर ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत में सोयाबीन की फसल काटने गए थे. उनकी बेटी स्कूल गई हुई थी. जब बेटी स्कूल से लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. उसने तुरंत पिता को सूचना दी. घर की जांच करने पर पता चला कि 30 से 40 हजार रुपए नगद और 6 तोला सोना गायब था. पीडि़त ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है. चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल बना है.

Next Post

शहर के आधा दर्जन स्थानों पर जीएसटी की छापेमारी

Wed Sep 17 , 2025
सतना : सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जीएसटी सर्किल वन की टीम ने मंगलवार को शहर के आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. शहर के बाजार क्षेत्र से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुरु किया गया यह सर्वे कार्य देर रात तक जारी रहा. इस […]

You May Like