शहर के आधा दर्जन स्थानों पर जीएसटी की छापेमारी

सतना : सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जीएसटी सर्किल वन की टीम ने मंगलवार को शहर के आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. शहर के बाजार क्षेत्र से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुरु किया गया यह सर्वे कार्य देर रात तक जारी रहा. इस दौरान स्टॉक और बिक्री से संबंधित सारी जानकारी की गहनता से छानबीन की जाती रही.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जीएसटी सर्किल वन की टीम द्वारा मंगलवार को शहर के कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों के यहां छापेमारी की गई. टीम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी भी तैनात हो गए. जीएसटी टीम द्वारा जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर जांच शुरु की गई उनमें प्रमुख तौर पर ड्राई प्रूट कारोबारी शामिल रहे.

बताया गया कि शहर के स्टेशन रोड, जय स्तंभ चौक, टिकुरिया टोला, खेरमाई रोड, बाजार क्षेत्र में श्वेतांबर जैन मंदिर के निकट से लेकर औद्योगि क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. इस दौरान संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लेन-देन से जुड़े रजिस्टर, कंप्यूटर में फीड डेटा, पुराने बिल, पर्चियों पर किया गया कारोबार जैसे आवश्यक दस्तावेज तलब किए गए. जिसके बाद उनकी गहनता से जांच की जाने लगी.

वहीं खरीद ब्रिक्री के आंकड़ों में खामी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया. जिसमें से कुछ जानकारी तो सामने आई, लेकिन कुछ पर चुप्पी बनी रही. देर शाम तक जारी रही जांच के जरिए यह स्पष्ट होने लगा कि वास्तविक बिक्री को छिपाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी की जा रही थी. वहीं जीएसटी टीम की इस कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही शहर के कुछ व्यापारियों के बीच हडक़ंप मच गया. वहीं कुछ व्यापारी आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठानों से संबंधित दस्तावेजों को फुल प्रूफ बनाने की कवायद में कड़ी मशक्कत करते नजर आए.
जांच पूरी होने पर होगी पेनाल्टी
जीएसटी टीम द्वारा की जा रही जांच में संबंधित प्रतिष्ठानों के यहां स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिला. इसी कड़ी में प्रतिष्ठानों के जरिए होने वाली असल बिक्री को छिपाकर जीएसटी चोरी किए जाने की जानकारी भी सामने आने लगी. जीएसटी टीम द्वारा शुरु की गई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही. बताया गया कि सारे दस्तावेजों की गहनता से जांच पूरी करने के बाद ही जीएसटी चोरी के सही आंकड़े सामने आ सकेंगे. जिसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी.

Next Post

अगले दिन भी अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा

Wed Sep 17 , 2025
सीहोर।एक दिन पहले धर्मांतरण के आरोपी के मकान अवैध निर्माण धराशायी करने वाली नपा की जेसीबी का पंजा दूसरे दिन मंगलवार को भी चला. हालांकि अब स्टेशन रोड स्थित एक मकान के अवैध छज्जे को जमींदोज किया गया. अवैध अतिक्रमण को लेकर इन दिनों नपा के तेवर अलग ही नजर […]

You May Like