ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंट की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के एसीएस अनुपम राजन से भी भेंट की। इस दौरान कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर मंत्री से चर्चा की। प्रो राजपूत ने
कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विवि के विकास के लिए मार्गदर्शन लिया।विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध, नवाचार एवं विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले आगामी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और नई कार्ययोजनाओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री परमार ने विश्वविद्यालय के हित में सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
Next Post
लव-कुश के जीवन से मिलती है साहस व कर्तव्य की प्रेरणा
Tue Sep 29 , 2026
सीहोर। लव-कुश जन्मोत्सव पर चल समारोह का आयोजन किया गया. चल समारोह भोपाल नाके से प्रारंभ हुआ, जिसमें समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए. आस्था और उत्साह के साथ निकला चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सुंदर गार्डन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ. चल समारोह के दौरान […]

You May Like
-
9 months ago
चौपाटी पर जमे अतिक्रमणों को हटाया गया
-
9 months ago
ग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने का मामला