जबलपुर: निगमायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा दीनदयाल बस स्टैंड, एस बी आई चौक में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अमले ने यहां से 40 टपरे अलग करते हुए 4 टपरे जब्त किए गए । साथ ही विजय नगर के पास लगी चौपाटी को अलग किया गया। कार्रवाई के दौरान दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, कुलदीप त्रिपाठी सहित अतिक्रमण दस्ते के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान अमले द्वारा शहर भर में जगह जगह मुनादी की गई कि आगे से किसी भीं प्रकार का यातायात में बाधित अतिक्रमण न करे अन्यथा कि स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक और चालानी कार्रवाई की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी
