रेलवे लोगो में जुड़ा 18 वां सितारा

जबलपुर। भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक प्रतीक चिन्ह में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नया लोगो जारी किया है। अब रेलवे के लोगो में 17 के बजाय 18 सितारे नजर आएंगे। रेलवे बोर्ड ने 1 जून से भारतीय रेलवे के सभी उपक्रमों, स्टेशनों और कार्यालयों में इस नए लोगो को अपनाने के निर्देश जारी किए हैं। यह बदलाव देश में एक नया रेल जोन बनने के कारण किया जा रहा है रेलवे के लोगो में मौजूद सितारे उसके विभिन्न क्षेत्रीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे को 18 वें क्षेत्रीय रेलवे के रूप में गठित किया है। इस नए जोन दक्षिण तट रेलवे का मुख्यालय विशाखापत्तनम में होगा। यह नया जोन 1 जून, 2026 से आधिकारिक रूप से कार्य करना शुरू कर देगा, जिसके साथ ही नया लोगो भी प्रभावी हो जाएगा।

बेहतर विस्तार से मिलेगी सुविधा

रेलवे प्रशासन ने सभी मंडलों और जोन्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्टेशनों की बिल्डिंग्स, ट्रेनों के कोच, आधिकारिक दस्तावेजों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुराने लोगो को हटाकर नया 18 सितारों वाला लोगो लगाया जाए। सभी रेलवे उपक्रमों जैसे आईआरसीटीसी, आरवीएनएल आदि को भी इस नए बदलाव को आत्मसात करने के लिए कहा गया है। रेलवे का कहना है कि यह विस्तार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। 18वें जोन के गठन से दक्षिण भारत के रेल नेटवर्क में सुधार और संचालन में और अधिक गति आने की उम्मीद है 1 जून से भारतीय रेलवे की एक नई और अपडेटेड पहचान पूरे देश के सामने होगी।

Next Post

सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट

Sat May 16 , 2026
वैसे तो सैंडविच कई तरह से बनाए जाते है। सब्जी, मसालों और सॉस के साथ इसकी कई वेराइटी बन सकती है, लेकिन एक बार यह दही सैंडविच ट्राई करें। 10 मिनट में फटाफट तैयार हो जाता है। सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में ब्रेकफास्ट स्किप करने से बेहतर है, इस […]

You May Like