एक महीने से बंद ननि का पोर्टल, कब शुरू होगा, कोई बताने की स्थिति में नहीं

इंदौर:नगर निगम का राजस्व पोर्टल पिछले एक माह से ज्यादा समय से बंद है. इस कारण निगम में किसी भी तरह के राजस्व प्रकरण का काम नहीं हो रहा है. पोर्टल बंद होने से जनता संपत्ति, जल और कचरा शुल्क सहित कई तरह के कर जमा नही कर पा रही है.नगर निगम का ई-पोर्टल 1 अप्रैल से बंद पड़ा है. पोर्टल 1 मई से शुरू होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन आज दो मई हो गई,किंतु पोर्टल अभी भी बंद है.

नगर निगम का ई-पोर्टल बंद होने से टैक्स के अलावा, नामांतरण, लीज नामांतरण, नए टैक्स खाते खुलवाना सहित कई काम रुक हुए है. इस कारण निगम की हजारों फाइल पेंडिंग हो गई है. यही नहीं भवन अनुज्ञा शाखा की फीस जो बड़ी राशि में होती है, उसके चालान भी जारी नहीं हो पा रहे है. ऐसी स्थिति में निगम अधिकारी भी नागरिकों को जवाब दे दे देकर आजीज गया है. जनता भी निगम कार्यालय और झोन पर चक्कर लगा लगा कर परेशान हो रही है. सूत्रों के अनुसार निगम का कोई अधिकारी ई पोर्टल शुरू होने के तारीख बताने की स्थिति में नहीं है, सिर्फ एक ही जवाब की भोपाल से ही पता चलेगा और वहीं पूछे की कब चालू होगा.

Next Post

कार से तीन किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Sat May 3 , 2025
इंदौर:कस्तूरबा स्कूल के पास खड़ी एक संदिग्ध एस्प्रेसो कार से पुलिस ने तीन किलो 141 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से दो शातिर आरोपियों राजा झलने और मनीष सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है. शाम को सराफा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पैदल भ्रमण पर थे. […]

You May Like