
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल-खेड़ी मार्ग पर करबला घाट स्थित माचना नदी पर प्रस्तावित 4-लेन पुल का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस 4-लेन पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। पुल बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही आमजन को सुविधा का लाभ मिलेगा।
