कुलगाम में आतंकवादियों की तलाश में बड़ा तलाशी अभियान शुरू

श्रीनगर, 15 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद रविवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अभियान की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर सुरक्षा तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह अभियान बुधवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर चलाया जा रहा है। उस हमले में तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी। घटना के बाद पिछले पांच दिनों में कुलगाम जिले के विभिन्न इलाकों में कई तलाशी अभियान चलाए गए हैं।

बुधवार के हमले की जांच में कुलगाम निवासी लश्कर आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट की कथित संलिप्तता सामने आई है। उस पर दक्षिण कश्मीर में पहले भी कई हमलों में शामिल होने का संदेह है। पुलिस ने भट को घाटी में सक्रिय एकमात्र जीवित स्थानीय आतंकवादी बताया है।

जारी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

बंगलादेश के आईसीटी मुख्य अभियोजक ने शेख हसीना के दोबारा मुकदमे की संभावना खारिज की

Sun Nov 15 , 2026
ढाका, 15 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के दोबारा मुकदमे की संभावना खारिज करते हुए कहा है कि किसी मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद उसी अपराध के लिए दोबारा मुकदमा चलाने का कोई कानूनी […]

You May Like