इंदौर: खजराना क्षेत्र के एक मदरसे में हुए दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. वह कपड़े सुखाने के दौरान उड़कर पेड़ पर गया कपड़ा निकालते समय छात्र लोहे का सरिया लेकर तीसरी मंजिल पर गया. सरिया पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसके कपड़ों में आग लग गई, वह बुरी तरह झुलस गया.
मदरसे का स्टाफ उसे गंभीर हालत में तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक जाहिद, सांवेर का रहने वाला था और बीते दो वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसका छोटा भाई भी वहीं पढ़ता है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेज मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
