अवैध रूप से चल रहे आधा दर्जन मैरिज गार्डन पर नगर निगम ने जड़ा ताला

रीवा: शहर के अंदर बिना अनुमति के अवैध तरीके से चल रहे आधा दर्जन विवाह घरो को सील कर दिया गया। वही एक के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई है. नगर निगम द्वारा विवाह घरो में की गई तालाबंदी से संचालको में हडकम्प मच गया है. नियमो को दरकिनार कर संचालित विवाह घरो पर अभी तक नगर निगम की नजर नही पड़ी थी. निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर अनाधिकृत रूप से संचालित बारात घरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है.

इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के नेतृत्व में जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले बिना अनुमति के संचालित 6 मैरिज गार्डनों में नगर निगम प्रशासन ने ताला बंदी की कार्यवाही की. वही नियमों के उल्लंघन पर 1 मैरिज गार्डेन में चलानी कार्यवाही की गई. जिनमें मनोकामना मैरिज गार्डन, ओम मंडप, रुद्राक्ष मैरिज गार्डन, दुल्हन पैलेस, जलसा गार्डन, महामृत्युंजय मैरिज गार्डन पर ताला बंदी की गई. वहीं, आशीर्वाद मैरिज गार्डन में चालानी कार्यवाही की गई.

Next Post

सिंहस्थ 2028: 563 करोड़ की लागत से 29 KM लंबे घाटों का निर्माण शुरू

Mon May 19 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 में 30 करोड़ श्रद्धालुओं और साधु-संतों के स्नान के लिए 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण आज से शुरू हो गया है। इंदौर की फलोदी कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा गठित प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के प्रभारी मयंक परमार ने […]

You May Like