सिंहस्थ 2028: 563 करोड़ की लागत से 29 KM लंबे घाटों का निर्माण शुरू

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 में 30 करोड़ श्रद्धालुओं और साधु-संतों के स्नान के लिए 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण आज से शुरू हो गया है। इंदौर की फलोदी कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा गठित प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के प्रभारी मयंक परमार ने बताया कि घाट निर्माण दो यूनिट्स में किया जाएगा।

प्रोजेक्ट यूनिट-1 और यूनिट-2 को 15-15 किमी के घाटों का निर्माण सौंपा गया है। 563 करोड़ की लागत से बनने वाले इन घाटों का काम 30 महीने में पूरा होगा। बार-बार निविदाएं निकालने और विभागीय तालमेल की कमी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि पूजन किया, लेकिन निर्माण कार्य में देरी और समन्वय की कमी को लेकर विवाद भी हुआ। अब जल संसाधन विभाग के अधिकारी घाट निर्माण पर निगरानी रखेंगे, जिसमें जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी शामिल हैं।
नवभारत में खबर प्रकाशित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घाट बनाए जाने का भूमि पूजन हुआ. ऐसे में बार-बार निविदाएं निकाली जाकर प्रोजेक्ट को लंबित किया गया. साथ ही सरकारी विभागों में तालमेल का अभाव भी रहा. नवभारत में यह खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद जल संसाधन विभाग से लेकर अन्य जिम्मेदार जागे और आज से काम शुरू करने के दावे हुए.
अंततः नमामि शिप्रा परियोजना के तहत घाट निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. जिसमें पीआईयू के डायरेक्टर का जिम्मा चीफ इंजीनियर उज्जैन डिविजन जलसंसाधन को दिया गया है. पीआईयू में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पर्यावरण विशेषज्ञ, असिस्टेंट इंजीनियर, सब इंजीनियर को भी शामिल किया है.
इनका कहना है
त्रिवेणी घाट से काम करेंगे शुरू
फलोदी कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम सौंपा गया है. 29 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जाने के लिए शनि मंदिर क्षेत्र के त्रिवेणी घाट क्षेत्र से यह कार्य प्रारंभ किया जाएगा. मशीनें पहुंचना प्रारंभ हो गई है. 30 माह में घाट बनकर तैयार हो जाएंगे.
मयंक परमार, यूनिट 2 -प्रभारी

Next Post

कल केबिनेट करेगी प्राणी संग्रहालय का दौरा, इंदौर को मिलेगा 'किंग कोबरा' का तोहफा

Mon May 19 , 2025
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के केबिनेट सदस्यों के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबंधित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है. आज सुबह महापौर ने प्राणी संग्रहालय का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूरी केबिनेट मंगलवार को प्राणी […]

You May Like