रिटायर फौजी ने 8 साल के मासूम को किया अगवा

ग्वालियर: ग्वालियर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड फौजी ने 8 साल के मासूम बच्चे को कछुआ दिलाने के बहाने अगवा कर लिया. आरोपी नशे में धुत्त था और बच्चे को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर घर ले गया. मासूम जब अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बच्चे को घर ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और शराब पीने बैठ गया.बच्चे के गायब होने की खबर लगते ही, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर का है. पुलिस ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक लाल रंग के एक्टिवा स्कूटर पर सवार शख्स बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया. इसी आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और जल्द ही आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस की टीम जब रिटायर फौजी देवपाल जादौन नामक व्यक्ति के घर पहुंची, तो वहां का नज़ारा देखकर हैरान हो गई. कमरे में मासूम के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह डरा हुआ बैठा था. पुलिस ने तुरंत बच्चे को मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्चा पूरी तरह सुरक्षित था और समय रहते उसकी जान बचा ली गई. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवपाल जादौन सेना से रिटायर्ड है. फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी घटना के वक्त नशे में था और उसके इरादे अभी तक स्पष्ट नहीं हुए हैं.

Next Post

सप्त शक्ति संगम से जगेगा मातृशक्ति का आत्मगौरव, 4 लाख महिलाएं होंगी सहभागी

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर: महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में मातृशक्ति के आत्मगौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में 15 हजार संगम कार्यक्रम होंगे, जिनमें 75 लाख महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की […]

You May Like