सप्त शक्ति संगम से जगेगा मातृशक्ति का आत्मगौरव, 4 लाख महिलाएं होंगी सहभागी

ग्वालियर: महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में मातृशक्ति के आत्मगौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में 15 हजार संगम कार्यक्रम होंगे, जिनमें 75 लाख महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत 10 हजार महिला कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी, 800 महिला प्रशिक्षक वक्ता एवं 12 हजार जिला स्तरीय महिला वक्ता भी तैयार की जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल के माध्यम से 50 लाख से अधिक पंच परिवर्तन के पत्रक घर-घर वतरित किए जाएंगे।

यह जानकारी सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की मध्य क्षेत्र संयोजिका राजश्री वैद्य, मध्य भारत प्रांत सह संयोजिकाद्वय सरिता पटेल, मनीषा शर्मा, ग्वालियर विभाग संयोजिका मंजू शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस अभियान का शुभारंभ देशभर में 5 अक्टूबर से हुआ है, जो आगामी 23 मार्च सुभाषचंद्र बोस जयंती तक सतत आयोजित होगा।

इसी तारतम्य में विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के तत्वावधान में ग्वालियर विभाग में 3 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें करीब चार लाख महिलाओं की सहभागिता होगी। अकेले ग्वालियर जिले में 700 सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, शिक्षा नगर मुरैना में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि ग्वालियर जिले में 5 नवंबर से विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, संस्कार केंद्रों एवं बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। पत्रकारवार्ता में सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट की प्राचार्य कल्पना सिकरवार, विद्या भारती ग्वालियर जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मौर्य भी उपस्थित थे।

Next Post

उचित मूल्य दुकानो में हितग्राहियों को दिया जाता है कम गल्ला

Fri Oct 17 , 2025
रीवा: शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित उचित मूल्य दुकानो में हितग्राहियों को सेल्समैन कम तौल कर खाद्यान्न देते है. जिसको लेकर अक्सर विवाद की स्थित निर्मित होती है.इतना ही नही कई ऐसे हितग्राही है जो खाद्यान्न लेने ही नही पहुंचते है. दरअसल उचित मूल्य की दुकानो में जो खाद्यान्न […]

You May Like