उचित मूल्य दुकानो में हितग्राहियों को दिया जाता है कम गल्ला

रीवा: शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित उचित मूल्य दुकानो में हितग्राहियों को सेल्समैन कम तौल कर खाद्यान्न देते है. जिसको लेकर अक्सर विवाद की स्थित निर्मित होती है.इतना ही नही कई ऐसे हितग्राही है जो खाद्यान्न लेने ही नही पहुंचते है. दरअसल उचित मूल्य की दुकानो में जो खाद्यान्न का वितरण होता है उसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी तौल में की जाती है. अगर किसी को 50 किलो गल्ला दिया जाता है तो उसमें तीन से चार किलो कम गल्ला होता है. अगर इस तरह से देखा जाय तो 25 से 30 क्विंटल अगर गल्ला हितग्राहियों को दिया गया तो कितने किलो सेल्समैन खा जाते है, यह हाल एक दुकान है.

जबकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में सैकड़ो दुकाने है जहा गल्ला कम तौलने का खेल चल रहा है, अधिकारी कभी भी जांच करने नही पहुंचते है. कम गल्ला तौलने का मामला शहर के घोघर मोहल्ले के वार्ड 34 से सामने आया. जहा पर हितग्राहियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि की हर महीने तौल में गड़बड़ी की जाती है. हर कोई घर जाकर खाद्यान्न की तौल नही करता. यही वजह है कि कम तौल की जानकारी नही मिल पाती. इसी तरह दुकान में आने वाली शक्कर और चावल की भी कालाबाजारी दुकान संचालक करता है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है

Next Post

सीएम डॉ यादव आज भी बिहार चुनाव प्रचार में रहेंगे व्यस्त, कल भोपाल में किसान सम्मेलन

Fri Oct 17 , 2025
भोपाल: बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में अग्रणी भूमिका निभा रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गया और नवादा में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के साथ ही सभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम यादव का यह दौरा राजनीतिक […]

You May Like