भोपाल: बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में अग्रणी भूमिका निभा रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गया और नवादा में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के साथ ही सभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम यादव का यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
उधर, सीएम की अगुवाई में शनिवार को भोपाल में किसान सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के करीब 2500 किसान शामिल होंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें अधिक लाभ के लिए प्रेरित करना है।मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है।
Next Post
शिवपुरी में सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्य घायल: दीपावली मनाने जा रहे थे
Fri Oct 17 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा के पास एक सड़क हादसे में दीपावली मनाने इटावा जा रहे एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में पति, पत्नी, उनका बेटा और गर्भवती महिला शामिल हैं। यह घटना पड़ोरा के माधव कृषि फार्म के पास हुई, जहां परिवार […]

You May Like
-
3 weeks ago
महापौर ने पानी सप्लाई व्यवस्था का लिया जायजा
-
4 months ago
खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 1.33 प्रतिशत पर