वेयरहाउस संचालकों की दिवाली पड़ी फीकी, कर रहे 14 दिन से मौन सत्याग्रह 

जबलपुर। कृषि उपज मंडी स्थित एमपीडब्लूएलसी (मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन) कार्यालय के सामने मौन धरने पर बैठे वेयरहाउस संचालकों की दिवाली इस बार भी बिना रौशनी के बीत गई। भुगतान की प्रतीक्षा में पिछले 14 दिनों से मौन सत्याग्रह कर रहे संचालकों ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और किराया भुगतान की मांग करने के बावजूद हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। वेयरहाउस संचालकों ने बताया कि जिले में संचालित करीब 425 वेयरहाउसों का लगभग 130 करोड़ रुपए का किराया बीते तीन वर्षों से बकाया है। भुगतान न मिलने से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है, बल्कि बैंक ऋण, स्टाफ वेतन और दैनिक खर्चों को पूरा करना भी कठिन हो गया है।

दिवाली बिना दीये की बीती

संचालकों ने बताया कि इस बार उनकी दिवाली भी बिना चिराग के बीती। परिवार के साथ त्योहार मनाने के बजाय वे लगातार जबलपुर कृषि उपज मंडी परिसर में धरने पर बैठे हैं। कई बार शासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। मौन सत्याग्रह अब 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी सामने आया और न ही कोई सुनवाई हुई।

Next Post

3,856 लंबित शिकायतों का हुआ समयबद्ध निराकरण

Wed Oct 22 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा हाल ही में 1912 निदान कॉल सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी शिकायतों के समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।