ग्वालियर: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा आज 01 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे वार्ड 33 लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संतजनों का सम्मान किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले ने सभी से संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
