स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, कुरीतियों के त्याग का आह्वान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को कुरीतियों का त्याग कर वेदों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी।

डॉ यादव ने अपने संदेश में स्वामी दयानंद के सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों का स्मरण करते हुए कहा कि उनका समाज के उत्थान में योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा देने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

Next Post

निकाय चुनाव से पहले चंबल में संगठन दुरुस्त करने की कवायद

Thu Feb 12 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे ग्वालियर चंबल में इन दिनों प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं का आना जाना लगा है। टारगेट अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव हैं। जीतू पटवारी 14 को ग्वालियर और शिवपुरी के बॉर्डर पर बसे मोहना नगर में जनाक्रोष रैली करेंगे तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like