वीनस विलियम्स की ऑस्ट्रेलियन ओपन में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री

मेलबर्न, 02 जनवरी (वार्ता) वीनस विलियम्स 45 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनने वाली हैं। वीनस विलियम्स को 18 जनवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट के लिए आखिरी महिला वाइल्डकार्ड मिला है। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन विलियम्स आखिरी बार 2021 में मेलबर्न पार्क में खेली थीं, जब उन्हें दूसरे राउंड में इटली की सारा ईरानी ने हरा दिया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन का वाइल्डकार्ड मिलने को लेकर उन्होंने कहा, “मैं उस जगह पर लौटने का अवसर मिलने के लिए आभारी हूं जो मेरे करियर के लिए बहुत मायने रखता है।”

साल के पहले ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में दो बार उपविजेता रहीं अमेरिकी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरते साथ ही वह जापान की किमिको दाते का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। जापानी खिलाड़ी दाते 2015 में इस स्पर्धा में खेलते समय 44 वर्ष की थीं। विलियम्स ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले होबार्ट इंटरनेशनल वार्म-अप स्पर्धा के लिए भी वाइल्डकार्ड स्वीकार कर लिया है, जहां उनके साथ ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू भी होंगी। वह 2023 के बाद से अमेरिका के बाहर किसी टूर्नामेंट में नहीं खेली हैं। विलियम्स ने पिछले वर्ष न्यूयॉर्क में यूएस ओपन में वापसी की थी और ओपन युग में टूर्नामेंट में खेलने वाली तीसरी सबसे उम्रदराज महिला बनीं। हालांकि उन्हें पहले राउंड में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा ने 6-3 2-6 6-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

Next Post

इंग्लैंड सिडनी ग्राउंड पर आक्रामक क्रिकेट खेलेगा: क्रोली

Fri Jan 2 , 2026
सिडनी 02 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो के संयोजन की परवाह किए बिना आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी। क्रॉली ने शुक्रवार को कहा, “जो भी खेले, मुझे लगता है कि यह […]

You May Like