पंचांग 10 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 20 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण अष्टमीं भृगुवासरे रात 7/35, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे दिन 8/23, शिव योगे दिन 3/43, बालव करणे सू.उ. 5/45, सू.अ. 6/15, चन्द्रचार धनु दिन 2/52 से मकर, पर्व- श्रीशीतलाष्टमीं व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
——————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 10 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवन आनन्ददायक रहेगा. अध्ययन के प्रति आकस्मिक यात्रा का योग है, आर्थिक संसाधनों में सामान्य सुधार होगा. पारिवारिक समस्याओं से कष्ट होगा. वर्ष के मध्य में राजनीति के क्षेत्र मेंपरिवर्तन हो सकता है. लाभप्रद समाचार मिलेगा.
मेष और वृश्चिकराशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक संसाधनों मेंसुधार होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा में यथेष्ठ सतर्कता बांछनीय. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनीति में मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है.
——————————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 10 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, गौरवर्ण का लंबे कद का दुबला पतला एवं बुद्धिमान और जिद्दी-मनमौजी होगा, किसी की नहीं सुनेगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, इंजीनियरिंग में तरक्की करेगा, माता पिता का भक्त होगा.
——————————————————————
मेष- सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी, भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें.
वृषभ- कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायी रहेगा, यात्रा मे उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त हो सकता है.
मिथुन- अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा, इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा.
कर्क- मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें.
सिंह- नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे, मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशनियों का निवारण होगा.
कन्या- घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा.
तुला- मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, जरूरी विचार विमर्श होगा.
वृश्चिक- रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी.
धनु- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है, अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी.
मकर- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकला बना लेंगे, संतान संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा.
कुम्भ- प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा.
मीन- कारोबारी विस्तार की संभावना, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
——————————————————————
व्यापार-भविष्य:
वैशाख कृष्ण अष्टमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गुड़-खांड, शक्कर, नारियल, छुहारा, बादाम, कुम्भ के भाव में तेजी होगी, अलसी, अरंडी, सींगदाना, में नरमी रहेगी, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, में समता रहेगी, भाग्यांक 3787 है.
——————————————————————
