सिंगरौली: जियावान थाना क्षेत्र के ढोगा पुलिया के नीचे आज शुक्रवार की सुबह कारी 9:00 बजे एक बेकाबू वाहन गिर गई वाहन में करीब 12 लोग सवार थे , जिसमें 10 लोगों को चोटें आई हैं 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है । घायलों को जिला चिकित्सालय बैढ़न एवं सीधी के लिए रवाना किया गया है कुछ घायलों को मामूली चोटे आने पर प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पोखरा गांव के करीब एक दर्जन लोग अपने रिश्तेदार कुर्सा तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
गुरुवार की रात तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर आज सुबह घर के लिए सभी लोग निकले हुए थे तभी एक बोलेरो वाहन खाली आ रही थी लोग उसमें सवार हो गए और करीब 1 किलोमीटर दूर बोलेरो वाहन चालक बेकाबू हो गया और पुलिया के नीचे वाहन गिर गया बोलोरो मैं करीब एक दर्जन सवार थे जिसमें 10 लोगों को छोटे आई हैं पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में चल रहा है वाहन में सवार लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था।
