पुरुष नसबंदी के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित, 2 दिसंबर को शिविर 

मंडला। जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि यह पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक जिले के सभी सीएचसी में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रमों में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ाना है।

जानकारी अनुसार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अंतर्गत नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 दिसंबर को पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों की समीक्षा और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में बीईई विजय मरावी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीईई विजय मरावी के साथ सुपरवाइजर राजेश साहू, जेपी उइके, एमएल परते, एलएस परस्ते, एमपीडब्ल्यू एमएल कुशराम, पीएस तेकाम, केएल साहू, सुखलाल मरावी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लक्ष्यों पर दे विशेष ध्यान :

बीईई विजय मरावी ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को शिविर से संबंधित जानकारी विस्तार से दी और सफलता के लिए आवश्यक बिन्दुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों को फेलुअर एलटीटी केस, पुरुष सहभागिता, कमजोर एवं अनफिट दंपति जिनके लिए महिला नसबंदी ऑपरेशन उचित नहीं है, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही और लक्ष्य दंपतियों पर फोकस करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई :

विजय मरावी ने सख्त लहजे में कहा कि शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में दो या दो से अधिक बच्चे वाले दंपतियों से आवश्यक रूप से संपर्क करें। ऐसे दंपतियों की एक सूची तैयार करके शिविर के एक दिन पहले 1 दिसंबर को अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एलटीटी के लिए प्रेरित करने दिए निर्देश :

बीईई विजय मरावी ने कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों के एलटीटी फेलुअर केश की सूची बनाकर उनसे संपर्क करने और उन्हें पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे हितग्राहियों से भी संपर्क करें जिन्होंने पहले नसबंदी करा ली है, जिससे वे चयनित होने वाले नए हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित कर सके। उन्होंने विशेष रूप से उन दंपतियों को लक्षित करने पर जोर दिया, जहां महिलाएं एलटीटी के लिए कमजोर या अनफिट हैं। ऐसे मामलों में उनके पतियों को पुरुष नसबंदी के लिए तैयार करने और उन्हें पुरुष नसबंदी की गुणवत्ता एवं सफलता के बारे में हितग्राही के साथ साझा कर प्रेरित करने को कहा। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों से संपर्क स्थापित करने के लिए आंगनवाड़ी से सूची प्राप्त कर उन्हें एलटीटी के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया।

Next Post

फुहारा–कमानिया क्षेत्र में हटाए अवैध अतिक्रमण 

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ा फुहारा एवं कमानिया क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई […]

You May Like