फॉर्म में लौटे रोहित, जड़ा 32वां शतक

कटक 09 फरवरी (वार्ता) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने एकदिवसीय करियर का 32वां शतक लगाया।

बाराबटी स्टेडियम में आज रोहित ने अपनी फॉर्म को हासिल करते हुए 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए अपना शतक बनाया। उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाकर अपना 32वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। रोहित का यह शतक 475 दिनों बाद आया है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटते हुए शानदार छक्के मारे और क्रिस गेल के एकदिवसीय में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल के नाम एकदिवसीय में में 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए। रोहित ने 22 रन का आंकड़ा छूते हुए भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया। अब रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक रनों के मामले में राहुल से आगे निकल गए हैं।

रोहित ने एकदिवसीय करियर का आखिरी शतक अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में लगाया था। इस मैच में 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 131 रन बनाए थे।

Next Post

धनखड़ ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल की पूछी कुशलक्षेम

Sun Feb 9 , 2025
उदयपुर 09 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अपने उदयपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री मेघवाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। श्री धनखड़ मातृकुण्डिया चित्तौडगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट आए। वहां से दोपहर करीब 1.10 […]

You May Like