कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले अधिवक्ताओं पर हो कार्रवाई

जबलपुर: चिंतामन साहू कॉलोनी, महानंदा में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डाल दहशत फैलाने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है ।कॉलोनी वासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा चिंतामन साहू कॉलोनी, महानंदा में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

सभी कॉलोनीवासी सहयोग कर रहे थे। इसी दौरान एक खतरनाक कुत्ता पकड़ा गया। एडवोकेट कमल सिंह बघेल अचानक वहाँ पहुँचे और नगर निगम कर्मचारियों पर कुत्ते को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। बघेल ने कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कमल सिंह बघेल नेतृत्व में 15-20 वकील सुनियोजित तरीके से लाठी डंडों के साथ हमला करने के उद्देश्य से कॉलोनी में आए कॉलोनी की पूजा शर्मा बाहर निकली तो उनके साथ में अभद्रता की गई ।

जब पूजा शर्मा ने वीडियो बनाना शुरू किया तब सभी वकील मुंह छुपा कर वापस जाने लगे। महिलाओं के साथ अभद्रता, कॉलोनी वासियों को धमकाया गया। इसके बाद उल्टा कमल सिंह बघेल ने थाने में मारपीट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है‌। मामले की निष्पक्ष जांच और अधिवक्ता समेत उनके साथियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Next Post

भौंरा में तेंदुए की आहट से दहशत एवं डर का माहौल

Wed Dec 3 , 2025
भौंरा: ग्राम पंचायत क्षेत्र भौंरा में वन प्राणी तेंदुए की दस्तक ने रहवासियों में दहशत एवं डर का माहौल पैदा कर दिया है। वन प्राणी की दस्तक से जनजीवन प्रभावित एवं मवेशियों पर असुरक्षा की भावना एवं खतरा मंडरा रहा है।बुधवार तड़के तेंदुए ने फॉरेस्ट कॉलोनी क्षेत्र से एक वन […]

You May Like