बीच-बचाव करने पर युवक पर हमला, लोहे की रॉड और पाइप से पीटा

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया. घटना जूनियर एमआईजी, बजरंग नगर इलाके की है. 22 वर्षीय फरियादी रोशन नवले निवासी मेघदूत नगर ने पुलिस को बताया कि वह घर लौट रहा था, तभी उसने देखा कि यश जायसवाल, रोहित ठाकुर उर्फ चपटा, सुमित शर्मा उर्फ बंटू और बिट्टू उर्फ काला एक युवक दिव्यांशू मेवाड़ा के साथ मारपीट कर रहे थे. रोशन जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और पाइप से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, जबड़े, पसलियों, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं. झगड़े में दिव्यांशू मेवाड़ा भी घायल हुआ और उसकी गले में पहनी चैन गिर गई. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

बुजुर्ग के घर से तीन लाख के जेवर चोरी

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी 65 वर्षीय ग्यारसी वर्मा ने पुलिस को बताया कि देर रात के बीच किसी ने घर में घुसकर सोने की चैन, चूड़ी, दो जोड़ी टॉप्स, […]

You May Like