जोधपुर 16 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक एवं टेम्पों की टक्कर हो जाने से छह व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा के रहने वाले लगभग 20 श्रद्वालु एक टेम्पों से जैसलमेर जिले में बाबा रामदेवरा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे कि जोधपुर- बालेसर सडक मार्ग पर सामने की ओर से आ रहे ट्रक से उनका टेम्पों टक्करा गया।
हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मृत्यु हो गयी। इनमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 14 लोगों को बालेसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रक एवं टेम्पों की टक्कर में छह लोगों की मौत, 14 घायल
