आईडीए से प्लॉट बेचने में सहयोग लेने आया यूडीए

इंदौर:आज शहर की एक निजी होटल में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अधिकारी स्थानीय बड़े व्यवसायिक निवेशकों से प्लॉट खरीदने का ऑफर देकर बैठक की. बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने आईडीए को प्लॉट बेचने में सहयोग की अपील के साथ बैठक में भी शामिल किया. इस दौरान आईडीए ने भी निवेशकों को सुपर कॉरिडोर पर 11 प्लॉटों को बेचने की जानकारी दी.

इन्दौर विकास प्राधिकरण, उज्जैन विकास प्राधिकरण एवं म.प्र. टूरिजम द्वारा संयुक्त रूप से निवेश करने के लिए टेंडरों को लेकर प्रीबिड मीटिंग की गई. इन्दौर विकास प्राधिकरण सीईओ डॉ. परिक्षित झाड़े ने बताया कि प्राधिकरण के सुपर कॉरिडोर उपयोग के विभिन्न आकार के 11 भूखण्डों निविदा बुलाई जाना है. उस संबंध में निवेशकों के सवाल- जवाब एवं सुझाव प्राप्त किए गए. झाड़े ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्राधिकारी द्वारा कन्वेशन सेन्टर एवं स्टार्ट अप पार्क का क्रियान्वयन भी पीपीपी मोड में करेगा, जिसके प्रस्ताव बुलाए जाएंगे. सिंहस्थ को देखते हुए व्यवसायिक भूखण्डों पर होटल निर्माण संबंधी भूमि विकास नियम एवं अनुमति के आवश्यक प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया.

उज्जैन में निवेश के लिए प्लाट्स
उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के क्षिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के 10 लाख वर्गफूट से अधिक क्षेत्रफल में वाणिज्यिक होटल, माल एवं व्यवसायिक गतिविधियों हेतु निवेश के प्लॉट्स है. सोनी ने कहा कि क्षिप्रा विहार में 14 वाणिज्यिक भूखण्ड, त्रिवेणी विहार में 3 वाणिज्यिक भूखण्ड एवं गुलमोहर योजना में 5 वाणिज्यिक-सह-आवासीय भूखण्डों के टेंडर की जानकारी दी.

होटल निर्माण में पर्यटन नीति को बताया
म.प्र. पर्यटन के राजेश गुप्ता ने टूरिज्म में निवेश के अवसरों विशेषकर होटल निर्माण में पर्यटन नीति को प्रोत्साहन देने को विस्तार से समझाया. आगामी सिंहस्थ को देखते हुए प्राधिकरण की सम्पत्तियों में निवेश करने की बार कही. कार्यक्रम में मुख्य रूप गुजरात से एस.व्हाय. ब्रह्म भट्ट, एन.आर.के. ग्रुप, एस.एस. इन्फनीटी, बी.सी.एम. ग्रुप, वॉव होटल ग्रुप, 21-सी माल ग्रुप के निवेशक और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Next Post

इंग्लैंड की महिला टीम को 125 रनों से हराकर दक्षिण अफ्रीका वनडे विश्वकप के फाइनल में

Thu Oct 30 , 2025
गुवाहाटी, (वार्ता) कप्तान लॉरा वोल्वार्ट (169) की शतकीय पारी और मैरीजान कप्प (42 रन और पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन दम पर दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय महिला विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्लैंड 125 रनों से हराकर दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार […]

You May Like