साधारण सभा की बैठक को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने किया मंथन

जबलपुर: मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी,एवं सचेतक अयोध्या तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल की नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। यह बैठक आगामी सदन की साधारण सभा की बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को लेकर विचार-विमर्श तथा रणनीति तैयार की गयी बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गयी, जिसमें मुख्य रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, वार्ड की साफ-सफाई, जर्जर सड़कों के लेकर तथा पेयजल की समस्या, लीज प्रकरणों के निवारण के संबंध में चर्चा की गई ।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, सतेन्द्र चौबे, श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, कलीम खान, अनुपम जैन, प्रमोद पटेल, हर्षित यादव उपस्थित रहे ।
कांग्रेस पार्षद दल का धरना प्रदर्शन कल नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी,एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोहलपुर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा 17 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से गोहलपुर पुलिया के पास धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Next Post

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

Tue Dec 16 , 2025
लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता […]

You May Like